मित्रों "जीवन-दर्शन" के इस सफर में आपका हार्दिक स्वागत हैं। अपने जीवन के आज तक के सफ़र में मैंने जो दर्शन किया हैं, जो समझा हैं, जिस सत्य को पहचाना हैं, वो आप भी जाने ऐसा एक प्रयास है मेरा। मित्रों पेशे से मैं एक व्यापारी हूँ, पर बचपन से ही खोजी प्रवर्ति का रहा हूँ। ईश्वर के नियमों और सिद्धांतो को समझने के लिये मैंने धार्मिक ग्रंथो के साथ-साथ भूत-भविष्य को जानने वाले हस्त-रेखा, ज्योतिष शास्त्र इत्यादि और इनसे सम्बंधित विषयों का भी अध्ययन किया हैं। पर फिर भी मुझे इनसे कोई संतुष्टि नही मिली। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा सब-कुछ जानने के बाद भी एक अधूरा सा पन महसूस होता था। ऐसे में सत्य की खोज करते-करते ध्यान और दर्शन-शास्त्र से जुड़ गया। यहाँ मैंने ईश्वर के अनेक नियमों को जाना, पर फिर भी जब तक उसको ना पा लूँ तब तक अधूरा ही हूँ।
मित्रों सत्य की खोज और "जीवन" के वास्तविक स्वरुप को समझने की कला ही "दर्शन" हैं। जो व्यक्ति ज्ञान को प्राप्त करने तथा नई-नई बातों और रहस्यों को जानने में रूचि रखता हैं, और फिर भी उसकी जिज्ञासा शांत नही होती, वो दार्शनिक कहलाता हैं। दर्शन का आरम्भ जिज्ञासा से होता हैं। बिना ईच्छा या जिज्ञासा के ज्ञान संभव नहीं। जीवन क्या हैं, आत्मा क्या हैं, परमात्मा क्या हैं, जीवन का आदि अंत सत्य क्या हैं? यही दर्शन का विषय हैं।
राधे-राधे...
ज्योतिष लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ज्योतिष लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

21 मार्च 2015

सही रत्न और और योग्य पात्र को दिया गया दान आपके जीवन में सुख ला सकता हैं।


सही रत्न और और योग्य पात्र को दिया गया दान आपके जीवन में सुख ला सकता हैं।

मित्रों व्यक्ति की जन्मपत्री में बैठे ग्रह अपना अपना प्रभाव छोड़ते ही हैं। कुछ ग्रह शुभ फलदाता होते हैं तो कुछ अशुभ फलदाता होते हैं। मान्यता के अनुसार कोई भी ग्रह कुंडली में शुभ फलदाता हो तो रत्न धारण कर उस ग्रह की मिलने वाली रश्मियों को बढ़ा दिया जाता हैं। जैसे कोन्वेन्स लैंस द्वारा सूर्य की किरणों को एक जगह केन्द्रित कर सूर्य की ऊर्जा शक्ति का केन्द्रीकरण किया जाता हैं। वैसे ही ग्रह से सम्बन्धित रत्न के द्वारा उस ग्रह की ऊर्जा को शरीर में बढ़ा दिया जाता हैं।

इसके विपरीत कुंडली में कोई ग्रह अशुभफल देने वाला हो तो उस ग्रह सम्बन्धी वस्तुओं का जातक के द्वारा दान या गिफ्ट उस ग्रह के नकारत्मक प्रभाव को कम किया जाता हैं।

पर दान देने में अगर कर्म-सिद्धांत को जोड़ दिया जाये तो उसी दान के कई गुना अधिक फल पाया जा सकता हैं।

जैसे किसी कुंडली में मंगल नीच राशिगत या अशुभ फलदाता हैं तो उसे लाल वस्तुओं का दान करना चाहिये। पर अगर ये दान या गिफ्ट उस व्यक्ति को कर दिया जाये जिसकी जन्मपत्री में मंगल शुभ फलदाता हो तो सोने पे सुहागा हो जायेगा।
पर अगर आपने दान या गिफ्ट किसी ऐसे व्यक्ति को दिया जिसकी कुंडली में मंगल अशुभ फलदाता हैं, तो उस बेचारे का तो बेड़ागर्ग हो जायेगा। आपका दिया दान अगर किसी को नुकसान पहुंचाये तो मित्रों ऐसे दान का कोई मतलब नहीं।

इसलिये
दान देते समय पात्र की योग्यता का ध्यान भी रखना जरुरी हैं। योग्य पात्र को दिया गया दान कई गुना अधिक फल देता हैं।

राधे-राधे...

(मित्रों ज्योतिष मात्र भूत-भविष्य को जानने का एक विज्ञान हैं,
पर बिना कर्म-सिद्धांत को समझे भविष्य को बदलना संभव नही)

राधे-राधे...

14 मार्च 2015

ईश्वर का कोई दखल नही हैं, हमारी जन्मपत्री या भाग्य के निर्माण में।

ईश्वर का कोई दखल नही हैं, हमारी जन्मपत्री या भाग्य के निर्माण में। सभी कुछ एक प्रोग्राम किये गए नियमों के द्वारा संपन्न हो रहा हैं।

आइये ईश्वर के इस सिस्टम को समझने का प्रयास करते हैं।

मित्रों आज तक हम सब ये सुनते आये हैं कि मरने के बाद स्वर्ग में बैठे कोई "चित्रगुप्त" जी हमारे कर्मों का लेखा-जोखा करके ये तय करेंगे की हमने क्या पाप किये हैं और क्या पुण्य किये हैं। और उसी के अनुसार वे हमारे अगले जन्म की ग्रह-दशा या दिशा तय करेंगे। और शास्त्रों में भी कुछ ऐसा ही बताया गया हैं।

मित्रों सच्चाई तो ये हैं कि स्वर्ग में "चित्रगुप्त" नाम का ऐसा कोई अधिकारी नही हैं। तो क्या सभी शास्त्र झूठे हैं ?
नही बिल्कुल नहीं, शास्त्रों में कुछ भी गलत नही लिखा हैं... बस फर्क इतना ही हैं कि शास्त्रों के श्लोको का अनुवाद, अनुवादकर्ताओ ने अपनी-अपनी शब्दावली में प्रस्तुत किया हैं।

मित्रों अपने जीवन पर थोडा गहराई में जाकर "ध्यान" दीजिये, और देखिये... कि कोई ऐसा हैं... जो जन्म से लेकर मृत्यु तक हर पल आपके साथ हैं, वो हर-पल, सोते-जागते, उठते-बैठते, पल-पल आपके साथ हैं। आप सो जाते हो फिर भी वो जाग रहा होता हैं।
जो निरन्तर आपको और आपके कर्मों को देख रहा हैं।
जो जन्मों-जन्मों से आपके साथ हैं।
आखिर कौन हैं वो ???
मित्रों वो और कोई नही...
आपका "अंतर्मन" हैं...
बचपन से लेकर अब तक आपका अंतर्मन आपकी सारी बातों को जानता हैं, आपके सारे कर्मों को जानता हैं, आपके सारे अच्छे-बुरे कर्मो का लेखा-जोखा इसी अंतर्मन के पास हैं। बचपन से लेकर मृत्यु तक आपका मन पल-पल की रिकॉर्डिंग कर रहा होता हैं। और ये ही नही आपका हर कर्म... मन की मैमोरी में उस कर्म को "चित्रों" साथ... उस कर्म से जुड़ीं उसकी भावना (फिलिंग) के साथ Save कर रहा होता हैं। आपने आज तक जो पाप किया हैं वो आपके मन को पता हैं। आपने जो पुण्य किये वो आपके मन को पता हैं। आपके जीवन की हर घटना की जानकारी और उससे सम्बंधित बने भाव का हर-पल आपका मन रिकॉर्ड कर रहा होता हैं।
और....
मरणोंपरान्त आपके मन में रिकॉर्ड इन्ही ""गुप्तचित्रों"" और इनके साथ जुडी भावनाओं (फिलिंग) के आधार पर ही आपके अगले जन्म का निर्धारण आपके द्वारा ही हो जाता हैं। मृत्यु के समय इस जन्म में बने सभी भावों के अनुसार उनके फलों को अगले जन्म में ट्रांसफर कर दिया जाता हैं। मित्रों सारा का सारा कंप्यूटर सिस्टम आपमें ही सेट हैं। सब का सब एक निश्चित प्रोग्रामिंग के तहत संपन्न होता जाता हैं। आप क्या सोचते हो कंप्यूटर आप ही बना सकते हो ? कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सिर्फ मनुष्य को ही आती हैं। अरे कंप्यूटर... इंसान ने बनाया और इंसान को भगवान् ने बनाया, तो इंसान को बनाने वाला भगवान् क्या प्रोग्रामिंग नही समझता ? हा हा हा...

मित्रों स्वर्ग में बैठा ये ""चित्रगुप्त"" और कोई नही... बल्कि जन्म से लेकर मृत्यु तक... आपके अंतर्मन में रिकॉर्ड हुए इन "गुप्तचित्रों" को हीं "चित्रगुप्त" कहा गया हैं। और इन्ही गुप्तचित्रों के साथ-साथ हमारे पाप-पुण्य का भी ब्यौरा जुड़ा होता हैं जो हमारे द्वारा ही डाला होता हैं। भाई आप जो भी कर्म कर रहे हो वो आपको पता है कि कोनसा पाप हैं और कोनसा पुण्य हैं। जैसे आप झूठ बोल रहे हो या चोरी कर रहे हो.. तो आपके मन को पता है की आप ये पाप कर रहे हो। बस फिर क्या सिस्टम हमारे द्वारा ही फीड किये हुए पाप-पुण्य का आंकलन कर अगली दिशा तय कर देता हैं।

मित्रों गीता के आँठवे अध्याय के छटे श्लोक में देखो क्या लिखा हैं। हालाँकि मुझे संस्कृत नही आती हैं पर गीता पढ़ते समय मैं उसके हिंदी में दिये अनुवाद को गहराई में जाकर समझने का प्रयास करता हूँ।

यं यं वापि स्मरन्भावं त्यजत्यन्ते कलेवरम्।
तं तमेवैति कौन्तेय सदा तद्भावभावितः॥८- ६॥

इसका अर्थ हैं कि मनुष्य अपने जीवन के अंतकाल में अपने मन में जिस-जिस भी भाव का स्मरण करता हुआ शरीर त्याग करता है वह उस उसको ही प्राप्त होता है क्योंकि वो सदा उसी भाव से भावित है।

यानी मरते समय हमारे मन में अलग-अलग विषयों के प्रति जैसा-जैसा भाव होता हैं उन्ही भावों के अनुसार अगले जन्म में हम उसी को प्राप्त होते हैं। जैसे मरते समय किसी व्यक्ति के अंतर्मन में संतान के प्रति ऐसा भाव बन जाये की "सन्तान ना होती तो अच्छा होता" तो उसके इसी भाव के अनुसार ""जन्मपत्री"" के पंचम भाव से पीड़ित वाली ग्रह-स्तिथि में जन्म दे दिया जाता हैं। और अगले जन्म में उसके सन्तान का अभाव रहता हैं, क्योकि मरते समय उसका सन्तान न होने का भाव बन गया। और अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे की सन्तान को देखकर मन मैं ऐसा भाव बना लें की मुझे अगले जन्म में ऐसी आज्ञाकारी सन्तान मिले तो अगले जन्म में उसे भावानुसार वैसी ही संतान सन्तान का सुख मिलता हैं।

मित्रों मैंने मात्र एक छोटा सा उदाहरण प्रस्तुत किया हैं। अगला जन्म, और जन्मपत्री के ग्रह-नक्षत्रों का चुनाव मात्र एक संतान के विषय भाव से संपन्न नही होता बल्कि मरते समय उसके अंतर्मन में जीवन के अनुभव से जिस-जिस विषय के प्रति जैसा-जैसा भाव बनता हैं उन सभी भावों के अंत में जो फल निकलता हैं उसी के अनुसार नियमों के आधार पर जातक स्वयं अपनी जन्मकालीन "ग्रह-नक्षत्र" स्तथि का चुनाव कर सटीक समय पर उस जगह जन्म लेता हैं जो उसका भाव होता हैं। मित्रों इन जन्मकालीन "ग्रह-नक्षत्र" स्तथि के चुनाव में ईश्वर का कोई दखल नही होता हैं, ये सब का सब सिस्टम और नियमों के मुताबिक़ ही संपन्न होता हैं।

(मित्रों एक बात ध्यान रखे, यहाँ संतान सम्बंधी मैंने मात्र एक छोटा सा उदाहरण प्रस्तुत किया हैं, पर इसके अलावा और भी बहुत से कारण होते हैं जिनसे संतान का अभाव रह सकता हैं।)

मित्रों मेरे शब्दों में कहूँ तो मन की माया बड़ी निराली हैं, मन ऊर्जावान हैं, और इसका ध्यान जिस और होता हैं ऊर्जा का प्रवाह भी उधर ही हो जाता हैं। संसार में जो भी कुछ घटित हो रहा हैं उसका मूल कारण हमारा ""ध्यान"" हैं।

मित्रों अब तो आपको समझ में आ गया होगा की हमारे जन्म और जन्मपत्री के निर्धारण में ईश्वर का कोई दखल नही होता... सबकुछ हमारे ही द्वारा संपन्न होता हैं। अगले आर्टिकल में इस बारे में हम और चर्चा करेंगे जिसमे पाप-पुण्य का निर्धारण हमारे द्वारा कैसे होता हैं, और जन्मकालीन ग्रहों का या पिछले जन्म के भावों का कैसा प्रभाव इस जन्म में होता हैं, और किन उपायों से उन पिछले जन्म के बुरे भावों के प्रभाव को काटा जा सकता हैं, या ज्योतिष की भाषा में कैसे ग्रहों के बुरे प्रभाव से मुक्त हुआ जा सकता हैं।

राधे-राधे...

ज्योतिष भूत-भविष्य को समझने का मात्र एक विज्ञान हैं पर बिना कर्म सिद्धांत को समझे भविष्य को बदला नही जा सकता

मित्रों ज्योतिष... भूत-भविष्य को समझने का एक विज्ञान हैं। पर मात्र इस विज्ञान को समझ लेने से भाग्य को नही बदला जा सकता, इसके लिये हमें कर्म-सिद्धांत का ज्ञान होना भी बहुत जरुरी हैं। क्योंकि कर्मो के द्वारा हीं भाग्य को बदला जा सकता है।

आइये मित्रों ज्योतिष और कर्म-सिद्धांत को सूक्ष्म रूप में समझने का प्रयास करते हैं।

मित्रों हम सोचते है कि जीवन में सब कुछ भाग्य के आधार पर संपन्न होता है। पर सत्य तो ये है... कि भाग्य का निर्धारण स्वयं "कर्म" और मन के भाव के आधार पर संपन्न होता है। ना तो बिना कर्म किये भाग्य बनता है, और ना ही बिना कर्म किये भाग्य फलता है।

पर कैसे ?

मित्रों जैसे चौसर के पासे फेंकना हमारे हाथ होता है, पर अंक मिलना भाग्य के हाथ होता है। पर भाग्य में लिखे अंको को अगर पाना है, तो पासा तो फेंकना हीं पड़ता हैं। बिना पास फेंके अंक मिलने वाला नहीं।

बस इसी सिद्धांत के अनुसार आप ये बात भलीभांति समझलें कि भाग्य में आपके जो भी कुछ भी लिखा है, वो बिना कर्म किये आपको मिलने वाला नहीं। अब चाहे फल अच्छा हो या बुरा, सिद्धांतनुसार कर्म के बाद ही फल मिलता हैं।

मित्रों अपनी बातों से में ना तो किसी की "भाग्यवादी" बनाना नही चाहता, और ना हीं किसी को "कर्महीन" रखना चाहता हूँ।
पर कर्म कब करना है इसके बारे में बताना चाहता हूँ।

ज्योतिष:- यानि ईश्वरीय ज्योति (ज्योति+ईष)
क्या है ये ज्योतिष ?

ज्योतिष कोई चमत्कार नही हैं। ये एक अपने आप में समग्र विज्ञान है। जिसका ज्ञान ज्योतिष में रुची रखने वालों को होता है। जैसे अंग्रेजी भाषा का ज्ञान रखने वाला इंग्लिश में लिखा हुआ पढ़कर ट्रांसलेट कर देता है। ठीक वैसे ही एक ज्योतिषी ग्रहों की स्थति और चाल को समझकर कुण्डली को ट्रांसलेट कर देता हैं। और उसी ट्रांसलेशन को समझ कर भविष्य में आपके साथ क्या-क्या होगा इसको निर्धारित कर, आपको कब क्या करना है उसका निर्धारण "अनुभव" से अनुसार करता है।

मित्रों ज्योतिष ही एक मात्र समग्र विज्ञान है जो आपको जीवन रुपी इस चौसर में पासा फेकने का सही समय बताता है। यानी कर्म कब करना है इसका ज्ञान देता हैं।

मित्रों अक्सर हम हमारे जीवन में देखते है की बहुत परिश्रम और अच्छे कर्म करने के बावजूत भी अच्छे परिणाम नही मिलते बल्कि अच्छे कर्म करने के बावजूत भी नकारात्मकता का सामना करना पड़ता है।
और कभी-कभी ऐसा समय भी आता है जब हमें कम परिश्रम में भी श्रेष्ठ परिणाम शीघ्रता से मिल जाते है। ये सभी घटनाएं अच्छे और बुरे समय और ग्रहों की शुभाशुभ दशा-अंतर्दशा से संपन्न होती हैं।

जैसा कि मैं पहले बता चूका हूँ कि बिना कर्म किये आपको कुछ मिलने वाला नही। तो इसी "सिद्धांत" से ये बात क्लीयर हो चुकी हैं कि जीवन में हमे जो भी फल मिलेगा वो कर्म करने के बाद ही मिलेगा, बिना कर्म किये फल नही मिलेगा। चाहे फल अच्छा हो या बुरा।

कहने का मतलब ये है कि समय अच्छा है तो कर्म करके ही फल को पाया जा सकता हैं। और समय बुरा है तो कर्म को टाल कर बुरे परिणामों को रोका या कम भी जा सकता है।

तो विद्वान ज्योतिष अपने ज्ञान से विश्लेषण कर सही समय पर कर्म करने का ज्ञान जातक को देते है। और जब सही समय होता है तब पासा फेंकने को बोलते हैं। अर्थात कर्म करने का बोलते है अन्यथा यथा स्थिति सँभालने का निर्देश देते है।

तो ज्योतिष विज्ञान के द्वारा हम कर्म करने के साथ-साथ कर्म करने के समय का ज्ञान प्राप्त कर जीवन को सफल और श्रेष्ठ बना सकते है। इसीलिये कहते है कि...

लाभ समय को पालिये, हानि समय की चूक।

यानी समय को समझ लिया तो लाभ को पाओगे और समय को समझने में चूक गए तो हानि उठानी पड़ेगी।

इसके बावजूत मित्रों में एक और बात से भी सहमत हूँ कि जो लोग नित-प्रतिदिन "सत्संग" करते है या किसी भी विधि से ईश्वर से जुड़े रहते है। उन्हें ईश्वर की कृपा से यह कर्म ज्ञान स्वत: ही प्राप्त हो जाता है। और जो उपाय या मार्ग एक ज्योतिष बताता है, वे उपाय या कर्म उन लोगों से स्वत: ही होने लग जाते है जिनसे जीवन में सुख आता है।

मित्रों 84 लाख योनियों में एक मनुष्य योनि हीं ऐसी है जिसमे कर्म के द्वारा भाग्य को बदला जा सकता हैं। हालाँकि "कर्म-सिद्धान्त" का विषय तो बहुत विस्तृत हैं जिसे मात्र कुछ शब्दों में नहीं बताया जा सकता। मैंने यहाँ एक साधारण नियम की बात की हैं, बाकी कर्मकाण्ड, दान-धर्म, मन्त्र-जाप, रत्न धारण इत्यादि अनेक विधियाँ है जिसनके द्वारा भाग्य को बदला जा सकता हैं। मैं आगे आने वाले लेखों में आपको ये बताने का प्रयत्न करूँगा कि कैसे, कर्म-सिद्धांत के द्वारा आने वाले बुरे समय को अच्छे समय की और Divert किया जा सकता हैं।

राधे-राधे...