मित्रों "जीवन-दर्शन" के इस सफर में आपका हार्दिक स्वागत हैं। अपने जीवन के आज तक के सफ़र में मैंने जो दर्शन किया हैं, जो समझा हैं, जिस सत्य को पहचाना हैं, वो आप भी जाने ऐसा एक प्रयास है मेरा। मित्रों पेशे से मैं एक व्यापारी हूँ, पर बचपन से ही खोजी प्रवर्ति का रहा हूँ। ईश्वर के नियमों और सिद्धांतो को समझने के लिये मैंने धार्मिक ग्रंथो के साथ-साथ भूत-भविष्य को जानने वाले हस्त-रेखा, ज्योतिष शास्त्र इत्यादि और इनसे सम्बंधित विषयों का भी अध्ययन किया हैं। पर फिर भी मुझे इनसे कोई संतुष्टि नही मिली। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा सब-कुछ जानने के बाद भी एक अधूरा सा पन महसूस होता था। ऐसे में सत्य की खोज करते-करते ध्यान और दर्शन-शास्त्र से जुड़ गया। यहाँ मैंने ईश्वर के अनेक नियमों को जाना, पर फिर भी जब तक उसको ना पा लूँ तब तक अधूरा ही हूँ।
मित्रों सत्य की खोज और "जीवन" के वास्तविक स्वरुप को समझने की कला ही "दर्शन" हैं। जो व्यक्ति ज्ञान को प्राप्त करने तथा नई-नई बातों और रहस्यों को जानने में रूचि रखता हैं, और फिर भी उसकी जिज्ञासा शांत नही होती, वो दार्शनिक कहलाता हैं। दर्शन का आरम्भ जिज्ञासा से होता हैं। बिना ईच्छा या जिज्ञासा के ज्ञान संभव नहीं। जीवन क्या हैं, आत्मा क्या हैं, परमात्मा क्या हैं, जीवन का आदि अंत सत्य क्या हैं? यही दर्शन का विषय हैं।
राधे-राधे...
ज्योतिषीय उपायों के पीछे छुपा विज्ञान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ज्योतिषीय उपायों के पीछे छुपा विज्ञान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

21 नवंबर 2017

ज्योतिषीय उपायों के पीछे छुपा विज्ञान...9

ज्योतिषीय उपायों के पीछे छुपा विज्ञान...9

दोस्तों पिछले पार्ट में हमने ये जाना की लॉफिंग बुद्धा को घर में किस जगह रखा जाना चाहीये जिससे जल्दी ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आये।

मित्रों फेंगशुई में अलग-अलग समस्याओं हेतू भिन्न-भिन्न तरह के लाफिंग बुद्धा का प्रयोग से फिलिंग को जेनरेट समस्याओं का समाधान किया जाता हैं। इसमें बुद्धा के कुछ उपाय ऐसे भी हैं जिनका प्रयोग आवश्यकता अनुसार या सिमित समय के लिए ही होता हैं।

जैसे जब किसी का भाग्य साथ न दे रहा हो, बेहत तंगी के हालात हो, कोई भी काम नही बन पा रहा हो और यहां तक की कोई कर्ज भी देने वाला न हो, तो ऐसी अवस्था में "दोनों हाथ में एक कमंडल ऊपर उठाए लॉफिंग बुद्धा" का प्रयोग कर इस समस्या से निजात पाया जा सकता हैं।

दोस्तों इस स्टेच्यू के प्रयोग से उस ऊपर-वाले परमात्मा से सहायता माँगने की फिलिंग जेनरेट की जाती हैं। बार-बार इस स्टेच्यू को देखने से यह "फिलिंग" स्वत: जेनरेट होती रहती हैं। जितनी बार यह स्टेच्यू सामने आता हैं उतनी ही बार मन स्वतः ही उस परमात्मा से सहायता की फिलिंग करता हैं। और जैसे-जैसे तरंगों की अवर्तियाँ बढ़ती हैं या हमारा ध्यान इस एक फिलिंग पर "केंद्रित" होता जाता हैं, वैसे-वैसे परमात्मा हमारी फिलिंग को समझकर अवसर भेजना प्रारम्भ कर देता हैं। मेरी भाषा में कहूं तो अवसर हमारी और आकर्षित होकर चले आते हैं।

दोस्तों इसी फिलिंग के चलते एक के बाद एक अवसर जिंदगी में आते रहते हैं। यह सभी अवसर हमारे ही द्वारा की गई फिलिंग के कारण ही आते हैं। अब जब तक लॉफिंग-बुद्धा का यह स्टेच्यू आपके घर में लगा होगा तब तक आपको अवसर मिलते रहेंगे।

पर लगातार काम करते रहने की वजह से अब यह परिस्थितियां आपको अखरने लग सकती हैं, काम के प्रेशर से मन चिड़चिड़ा सा होने लगता हैं। अब आप परेशान होकर फिर इधर-उधर भटकने लगेंगे। पर आप ये नही समझ पायेंगे की घर में रखे लॉफिंग बुद्धा को देखने से जो फिलिंग अंदर ही अंदर स्वतः जेनरेट हो रही हैं, यही इस समस्या की जड़ हैं। उस स्टेच्यू को देखने से बनी फिलिंग अंदर ही अंदर आपने काम कर करती रहती हैं जिसके चलते काम का बोझ अत्यधिक बढ़ता जाता हैं। अब आपको अवसर की उतनी आवश्यकता नही जितनी पहले थी। अब आपको आवश्यकता हैं तो "सुख-शांति" की, "सुख-समृद्धि" की।

दोस्तों जब हमें अवसरों की आवश्यकता थी तब हाथ में कमण्डल उठाये लाफिंग-बुद्धा का प्रयोग कर हमने परमात्मा से लिफ्ट कराने की फिलिंग को जेनरेट कर अवसरों को आकर्षित किया। पर अब इस मोड़ पर परिस्थतियों को पुनः बदलने के लिये हमे किसी दूसरी मुद्रा वाले लाफिंग बुद्धा की आवश्यकता होगी।

ऐसी स्थति में अब एक हाथ में सिक्का और दूसरे हाथ में पँखा लिये आराम से बैठे हुए लाफिंग बुद्धा का प्रयोग कर परिस्थतियों को बदला जा सकता हैं। ऐसे लाफिंग बुद्धा को देखने से आराम और सुख-शांति वाली फिलिंग पैदा होती हैं जिसके चलते मन की ऊर्जा पाकर वे परिस्थितियां जीवन में उतरने लगती हैं। पर... अगर कोई व्यक्ति धनहीन हैं, और वो इस आकृति वाले लाफिंग बुद्धा का प्रयोग करता हैं तो इसके परिणाम सही नही होंगे। वह व्यक्ति धन कमाने की जगह जो हैं उसमें ही सन्तुष्ट होकर मस्ती से जीवन जीने लग जायेगा यानी निक्कमा हो जायेगा।

तो दोस्तों अब आप समझ गये होंगे की उपायों के द्वारा कैसे मन के भावों को जेनरेट कर अच्छे-बुरे परिणामों को पाया जाता हैं। अगले आर्टिकल में अन्य आकृतियों वाले लाफिंग बुद्धा पर चर्चा करेंगे।

राधे-राधे...

ज्योतिषीय उपायों के पीछे छुपा विज्ञान...8

ज्योतिषीय उपायों के पीछे छुपा विज्ञान...8

दोस्तों पिछले पार्ट में हमनें लाफिंग बुद्धा और मूर्तियों से सम्बंधित कुछ और महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। मैं आभारी हूँ व्हाट्स एप्प और फेस बुक का जिनके द्वारा मुझे यह महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत करने का अवसर मिला। और आभारी हूँ आप सभी मित्रों का जिनके अभिवादन और प्रोत्साहन ने मुझे ध्यान के सागर में गोता लगाने का अवसर दिया।

दोस्तों मूर्ती पूजा को लेकर इतिहास में बहुत विरोध हुए थे। आज भी हिन्दू समाज में बहुत से ऐसे पंथ हैं जो ज्ञान के अभाव में मूर्ती पूजा को नही मानते। जबकि हजारों वर्ष पूर्व सत-युग, त्रेता-युग और द्वापर युग, इन सभी युगों में मूर्ती पूजा के प्रमाण मिले थे। दोस्तों हिन्दू धर्म विश्व का एक मात्र पौराणिक धर्म हैं जिसमे सदियों पहले हमारे ऋषि-मुनियों ने ब्रम्हांड के नियमों को समझकर विज्ञान को समझकर इन परम्पराओं का निर्माण मात्र मनुष्य जाती के कल्याण लिये किया था। पर ज्ञान-विज्ञान के अभाव में कुछ लोगों ने इसका विरोध कर इस परंपरा को मिटाने का प्रयास किया। मित्रों आज हिन्दू धर्म के पुनर्जागरण की अति आवश्यकता हैं। हमे सिर्फ कथा-कहानिये ही नही पढ़नी हैं, और न ही सिर्फ ज्योतिष ईत्यादि पर चर्चा करनी हैं, बल्कि हमारे धर्म की हर परम्परा के पीछे छुपे विज्ञान और उनसे मिलने वाले लाभ का ज्ञान प्रदान कर समाज को पुनः संगठित करना हैं।

अरे हमसे जल्दी तो मूर्ती के पीछे छुपे रहस्य को तो अंग्रजों ने समझ लिया था। वे करोड़ों रूपये देकर हमारी उन पुरानी मूर्तियों को ले जाकर सम्रद्ध हो गये जो हजारों वर्षो से हमारे मंदिरों में ऊर्जान्वित हो रही थी। हजारों वर्षों से हमारे कितने ही पूर्वजों ने जिन मूर्तियों को पूज कर अपनी ऊर्जा से सींचा उन उच्च ऊर्जावान अनमोल मूर्तियों को हमने करोड़ों रूपये के लालच में बेच दिया। इससे अधिक शर्म की बात हमारे लिये और क्या होगी।

अब जो हुआ सो हुआ, पर अब जब आपको ऊर्जा-विज्ञान का ज्ञान हो गया हैं तो आज ही संकल्प लो की आज के बाद रोज दिन में एक बार मंदिर जरूर जायेंगे। और उस मूर्ती की सकारात्मक ऊर्जा पाकर सुखी जीवन जियेंगे। जब अंग्रेज हमारी मूर्तियों से सुखी और सम्पन्न हो सकते हैं तो हमे भी हमारी इस सम्पदा का लाभ उठाने से नही चूकना चाहिये।

अब पुनः विषय पर आते हैं....

दोस्तों भगवान की मूर्ती या लाफिंग बुद्धा इत्यादि के पीछे छुपे हुए ऊर्जा विज्ञान को अब आप पूर्ण रूप से समझ चुके हैं, कि इसमें एक मूर्ति या स्टेच्यू के द्वारा मन की फिलिंग को जेनरेट कर चुम्बकीय तरंगों के रूप में श्रेष्ठ परिणामों को पाने की प्रोग्रामिंग की जाती हैं।

मित्रों पिछले पार्ट में मैं आपको यह बात बता चुका हूँ कि लाफिंग बुद्धा "धातु" का ही होना चाहिये। क्योंकि काफी समय और काफी लोगों के देखने के बाद, जब यह स्टेच्यू एनर्जेटिक होता हैं तब ऐसे में अगर ये टूट जाये, तो सारी मेहनत बेकार चली जाती हैं। और टूटने के बाद इसकी ऊर्जा भी नकारात्मक होकर बिखरती हैं। आपने सुना होगा की हमारे शास्त्रों में भी किसी मूर्ती का खंडित होना अपशगुन बताया जाता हैं। जैसे एक आग का गोला जब तक पूर्ण होता हैं तब तक रौशनी देता हैं, पर जब वह बिखर जाता है तब जसकी ऊर्जा बिखर कर नकारात्मक हो जाती हैं। इसलिये हमारे धर्म-शास्त्रों ठोस पत्थर की मूर्ती या धातु की मूर्ती के प्रयोग का ही बोला जाता हैं। और घरों में तो छः अंगुल से ज्यादा की मूर्ती का प्रयोग तो वर्जित ही बताया गया हैं। क्योंकि मूर्ती जितनी बड़ी होती हैं उसे उतनी ही अधिक ऊर्जा की जरूरत होती हैं, जो घर परिवारों में सम्भव नही।

अब यह भी जान लें कि लाफिंग बुद्धा को घर में कहाँ लगाना चाहिये।

दोस्तों लाफिंग बुद्धा को भी हमे उतना ही सम्मान देना चाहिये जितना हम भगवान की मूर्ती को देते हैं, पर इसकी पूजा नही करनी हैं। दोस्तों किसी भी चीज को सम्मान देने से हमारे प्रति उसकी कृतज्ञता और भी बढ़ जाती हैं, ये नेचर का वो नेचर हैं जो सजीव या निर्जीव सभी पर लागू होता हैं।

लाफिंग बुद्धा को घर के प्रवेश द्वार पर ऐसा रखें की घर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की दृष्टि उस पर पड़े। इस स्टेच्यू को ढाई-तीन फुट की स्टूल ईत्यादि पर ऐसा रखे की हर किसी की नजर इस पर आसानी से पड़े। क्योंकि जितने ज्यादा लोगों की जितनी अधिक बार इस पर दृष्टि पड़ेगी, उतना ही यह अधिक एनर्जेटिक होगा।
स्टेच्यू के किसी भी टक्कर न लगे इस बात का भी ध्यान रखा जाना चाहिये। इस पर धूल-मिट्टी इत्यादि बिल्कुल नही होनी चाहिये। समय-समय पर इसकी सफाई के साथ इसकी सुंदरता बनी रहनी चाहिये। इसके आस-पास और कोई अन्य चित्र, मूर्ती इत्यादि भी नही होने चाहिये।

लाफिंग बुद्धा को पूजा घर, बैडरूम, रसोई, डाइनिंग टेबल, बाथरूम, इत्यादि जगह पर कभी नही रखना चाहिये। लाफिंग बुद्धा को ऑफिस या दुकान में भी ऐसी जगह रखना चाहिये जहाँ पर हर आने वाली व्यक्ति की नजर उस पर पड़े।

दोस्तों लाफिंग बुद्धा का उपाय कहने में तो बहुत छोटा और साधारण लगता हैं, पर इस उपाय के पीछे विज्ञान बहुत गहरा हैं। और इसके पीछे छुपे विज्ञान का पूर्ण ज्ञान हो जाये तो पूर्ण आत्मविश्वास के साथ इस उपाय का लाभ उठाया जा सकता हैं। अगले पार्ट में हम निश्चित ही अलग-अलग आकृति वाले लाफिंग बुद्धा के प्रयोग पर महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। तब तक के लिये...

राधे-राधे...

ज्योतिषीय उपायों के पीछे छुपा विज्ञान...9

ज्योतिषीय उपायों के पीछे छुपा विज्ञान...7

ज्योतिषीय उपायों के पीछे छुपा विज्ञान...7

दोस्तों पिछले पार्ट में हमने लाफिंग बुद्धा के पीछे छुपे विज्ञान को गहराई से समझा की कैसे हमारी मानसिक ऊर्जा तरंगों को जेनरेट कर जीवन में "सुख-समृद्धि" लाई जाती हैं।

इस प्रयोग में हमारे मन-बुद्धि का प्रयोग कर एक फिलिंग जेनरेट की जाती हैं। और बार-बार उस स्टेच्यू को देखने से उस फिलिंग की तरंगे अधिक मात्रा में सबकोंसियस माइंड में स्टोर होकर उन परिस्थितियों को जीवन में आकर्षित करती हैं।

दूसरा हर बार देखे जाने पर इस तरंग की एक कॉपी उस स्टेच्यू पर भी स्टोर होती रहती हैं। यह घटना इस उपाय का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। क्योंकि इस स्टेच्यू को जीतने अधिक लोग देखते हैं उतनी ही तरंगों की अवर्ति बढ़ने से इस "स्टेच्यू" पर उस फिलिंग की ऊर्जा बढ़ने लगती हैं। धीरे-धीरे इस स्टेच्यू की ऊर्जा का दायरा बढ़ता रहता हैं, जिससे उसमे समाहित फिलिंग की जड़ें उसके दायरे में मजबूत होने लगती हैं। और इस स्टेच्यू की सीमा में रहने वाले लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि पसरने लगती हैं।

दोस्तों मूर्ती पूजा में भी यही विज्ञान काम करता हैं। विज्ञान के इसी सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए हमारे दार्शनिकों ने मूर्ती पूजा की परंपरा बनाई थी। दोस्तों सच तो ये हैं कि भगवान मूर्ती में नही होता, भगवान तो ऊर्जा के रूप में हमारे अंदर बैठा हैं। और यह ऊर्जा जब मन की सीमा में आती हैं तब मन जैसा फील करता हैं तब वह ऊर्जा वैसी ही हो जाती हैं। मन फील करता हैं कि मूर्ति में भगवान हैं तो वही परमात्मा रूपी ऊर्जा पर मन के भावों पर तरंगित होकर मूर्ती पर स्टोर होती जाती हैं। और लोगों द्वारा जितनी बार उस मूर्ति को भगवान वाले भाव से देखा जाता हैं उतनी ही उस मूर्ति की ऊर्जा बढ़ती जाती हैं। लगातार इसी भगवान वाली ऊर्जा की तरंगों का दायरा जैसे-जैसे बढ़ने लगता हैं वैसे-वैसे उस जगह का वातावरण ईश्वरीय शक्ति से सराबोर होता जाता हैं। फिर दर्शन के बहाने उस मूर्ति के दायरे में जाते ही आपके ऑरा की सारी नकारात्मक तरंगे नष्ट हो जाती हैं जिसके चलते लोगों की इच्छाएँ पूरी होने लगती हैं, मन्नते पूरी होने लगती हैं, निसन्तान को सन्तान और सारे दुःख समाप्त हो जाते हैं।

दोस्तों पाश्चात्य सँस्कृति के चलते आजकल लोगों का रुझान मंदिर जाने में नही रहा, जिसके चलते जीवन में दुःख, रोग, शोक और नीरसता बढ़ने लगी हैं। लोग ये नही जानते कि हमारे ही जीवन को सुखी और समृद्ध बनाने के लिये ये परम्पराएँ इत्यादि बनाई गई हैं। इसलिये प्रत्येक व्यक्ति को मंदिर अवश्य जाना चाहिये।
दोस्तों परमात्मा निराकार हैं, पर उस निराकार की शक्तियों को पाने के लिये इस साकार शरीर को ईश्वर के साकार स्वरूप का सहारा लेना पड़ता हैं। मैं फिर नमन करता हूँ हिन्दू धर्म को जिसकी परम्पराएँ गहरे वैज्ञानिक प्रयोगों से जुडी हुई हैं।

दोस्तों पुनः लाफिंग बुद्धा के प्रयोग में इस बात पर ध्यान दें की सारी ऊर्जा इस एक स्टेच्यू पर ही स्टोर होती हैं। हजारों बार देखे जाने से एनर्जेटिक हुआ यह स्टेच्यू अब हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण हो जाता हैं। ऐसे में अगर ये स्टेच्यू टूट जाये तो इस पर स्टोर हुई सारी ऊर्जा नष्ट हो जाती हैं, और हमारी कई दिनों की मेहनत पर पानी फिर जाता हैं। कहने का मतलब लाफिंग-बुद्धा "धातु" का ही होना चाहिये।

यहाँ एक जरुरी बात और समझ लें कि कोई भी एनर्जेटिक मूर्ती जब खंडित होती हैं तब उसकी ऊर्जा खंडित होकर नकारात्मक रूप ले लेती हैं। जैसे एक आग का गोला जब तक पूर्ण होता हैं तब तक रौशनी फैलाता हैं, पर अगर वह खंडित हो जाता हैं तो उसकी ऊर्जा बिखर कर अपना नकारात्मक रूप ले लेती हैं। इसलिये कभी भी घर में कोई मूर्ती खंडित हो जाये तो उसे फौरन सम्मान सहित जल में प्रवाहित कर देना चाहिये।

अब अक्सर आपने सुना होगा की चौरी की हुई गणेश जी की मूर्ती बहुत लाभ देती हैं,
ऐसा क्यों ??
दोस्तों गणेश जी की मूर्ती को देखते ही रिद्धी-सिद्धि, शुभ-लाभ, और सम्पन्नता की फिलिंग होती हैं। और इस भाव से एनर्जेटिक गणेश जी की मूर्ती किसी घर से चौरी की जाती हैं तो उस घर की रिद्धी-सिद्धि, शुभ-लाभ और सम्पन्नता सब की सब उसके साथ चली जाती हैं। क्योंकि घर में जो रिद्धी-सिद्धि, शुभ-लाभ ईत्यादि थे वे सब उसी मूर्ती पर तरंगित ऊर्जा की वजह से ही तो थे। इसी सिद्धांत के अनुसार लाफिंग बुद्धा की मूर्ती भी घर से चौरी नही होनी चाहिये। ऐसा होने से सुख-समृद्धि भी साथ में चली जाती हैं।

अब कहते हैं कि लाफिंग बुद्धा को गिफ्ट में देना चाहिए, पर मैंने देखा हैं कि लोगों के मन में भय होता हैं इसे देने के प्रति। दोस्तों लाफिंग-बुद्धा किसी को उपहार देने पर देने वाले व्यक्ति को भी बहुत लाभ होता हैं। अगले आर्टिकल में इसके विज्ञान को भी समझेंगे की उपहार देने से कैसे लाभ होता हैं। इनके साथ-साथ, अलग-अलग आकृति वाले लाफिंग बुद्धा के प्रयोग पर भी चर्चा करेंगे।

राधे-राधे...

ज्योतिषीय उपायों के पीछे छुपा विज्ञान...8

ज्योतिषीय उपायों के पीछे छुपा विज्ञान...6

ज्योतिषीय उपायों के पीछे छुपा विज्ञान...6

दोस्तों पिछले पार्ट में मैंने आपको यह समझाने का प्रयास किया कि कैसे हमारी फिलिंग हमारे भविष्य के परिणामों की प्रोग्रामिंग करती हैं और कैसे ज्योतिषय ईत्यादि उपायो के द्वारा फिलिंग को जेनरेट कर हमारे बेहतर भविष्य की प्रोग्रामिंग की जाती हैं।

अब फेंगशुई में लाफिंग-बुद्धा के प्रयोग को ही देख लो जिसमे एक स्टेच्यू को दिखाकर ऐसी फिलिंग को जेनरेट किया जाता हैं जिससे भविष्य की "सुख-समृद्धि" की प्रोग्रामिंग होती हैं।

सामान्यतौर पर कुछ अलग-अलग प्रकार के लाफिंग बुद्धा होते हैं।
नाव में बैठे लाफिंग बुद्धा
सोने के सिक्कों पर बैठे लाफिंग बुद्धा
ड्रेगन पर बैठे हुए लाफिंग बुद्धा
कमण्डल हाथ में उठाए लाफिंग बुद्धा
मेंढक पर बैठे हुए लाफिंग बुद्धा,
यानी जहाँ जैसी जरूरत महसूस हुई वहाँ वैसी ही आकृति वाले लाफिंग बुद्धा को रखकर फिलिंग यानि चुम्बकीय तरंगों को जेनरेट किया जाता हैं।

अब जैसा की मैं पहले बता चुका हूँ कि किसी भी घटना या वस्तु को देखने से जो फिलिंग बनती हैं वही "चुम्बकीय-तरंगे" होती हैं। और इन चुम्बकीय तरंगों का निर्माण मन-बुद्धि के तालमेल से शरीर द्वारा सम्पन्न होता हैं। ये चुम्बकीय-तरंगे ठीक वैसी ही होती हैं जैसे कम्प्यूर या मोबाईल इत्यादि में Save डेटा होते हैं। ये चुम्बकीय डेटा अदृश्य होते हैं जो हवा में ही बनते हैं, सीडी या मैमोरी कार्ड तो इन तरंगों को सुरक्षित रखने के साधन मात्र हैं। जैसे आप एक मोबाईल से दूसरे मोबाईल में डेटा सेंड करते हैं तब क्या वे डेटा आपको आते-जाते दिखाई देते हैं ?? नही दीखते ना... क्योंकि ये चुम्बकीय-तरंगे अदृश्य होती हैं। ठीक ऐसे ही हमारे शरीर द्वारा बनने वाली इन चुम्बकीय तरंगों को देखा नही जा सकता, ये तरंगे हमारी फिलिंग के साथ हमारी अदृश्य आत्मा में स्वतः ही Save होती रहती हैं। और इन तरंगों में समाहित डेटा ही हमारे भविष्य की प्रोग्रामिंग करते हैं। जैसे एक सॉफ्टवेयर डेवलपर कम्प्यूटर की प्रोग्रामिंग लैंग्वेज से जैसा सॉफ्टवेयर बनाता हैं वैसा ही वो भविष्य में काम करता हैं। ठीक ऐसे ही हमारे मन पर बनने वाली "फिलिंग" इस ब्रम्हांड की एक मात्र वो कोडिंग लेंग्वेज हैं जिसका निर्माण होते ही वह हमारे भविष्य को प्रोग्राम कर देती हैं।

अब लाफिंग बुद्धा के स्टेच्यू को देखते ही मुस्कुराहट के साथ कुछ सकारात्मक फिलिंग जेनरेट होती हैं कि एक मुस्कुराता हुआ सम्पन्न व्यक्ति हैं जिसके पास सोने की अशर्फियाँ हैं, और वह आनंद की मुद्रा में बैठा हैं। अब जैसा मैंने पहले बताया कि हमारी फिलिंग ही परमात्मा की सिस्टम लेंग्वेज हैं जो हमारे भविष्य को प्रोग्राम करती हैं।
तो क्या इस तरह की फिलिंग जेनरेट होते ही आपको धन-दौलत और सुख-समृद्धि मिल जायेगी ?
नही दोस्तों...
मात्र एक बार ऐसा फील करने से अगर कुछ होता तो आज संसार का हर व्यक्ति पता नही क्या-क्या कर बैठता।

आइये समझते हैं कि यह सिस्टम कैसे काम करता हैं।

विज्ञान ये हैं कि आपके घर में रखे इस स्टेच्यू पर जितनी बार आपकी दृष्टि पड़ती हैं उतनी ही इस फिलिंग की, तरंगों की आवर्ती आपके सबकोंसियस माइंड में बढ़ती रहती हैं। बार-बार बनने वाली इस फिलिंग की तरंगे जैसे-जैसे आपके सबकोंसियस माइंड में बढ़ने लगती हैं, वैसे-वैसे इस फिलिंग में दर्ज हुई परिस्थियां आपकी ओर आकर्षित होने लगती हैं।

दूसरा इस स्टेच्यू को देखते ही आपने इंद्रिय-मन-बुद्धि द्वारा बनी फिलिंग आपके सबकोंसियस माइंड में तो Save होती ही हैं, पर साथ ही साथ इसकी एक कॉपी आपकी आँखों द्वारा इस स्टेच्यू पर भी Save हो जाती हैं। और जितनी अधिक बार इस स्टेच्यू को देखा जाता हैं उतनी ही अधिक बार इस फिलिंग की चुम्बकीय तरंगे इस स्टेच्यू पर बढ़ती रहती हैं। स्टेच्यू पर अधिक मात्रा में तरंगे स्टोर होते रहने से उस फिलिंग की ऊर्जा बढ़ने लगती हैं जिसके चलते इसका प्रभाव वहाँ के वातावरण फैलने लगता हैं, यानि धन-दौलत और सुख-समृद्धि बढ़ने लगती हैं।

दोस्तों यही विज्ञान भगवान की मूर्ति, फोटो, चित्र, या किसी लिखे हुए शब्द ईत्यादि में काम करता हैं। तभी तो घर के बाहर शुभ-लाभ, रिद्धी-सिद्धि ईत्यादि शब्दों को लिखने की परंपरा हैं। किसी भी मूर्ती, फोटो, चित्र या शब्द ईत्यादि को देखने से जो फिलिंग बनती हैं उनकी एक कॉपी हमारी आँखों द्वारा उस पर तरंगित हो जाती जाती। और बार-बार देखने से जैसे-जैसे अवर्तियाँ बढ़ने लगती हैं वैसे-वैसे वैसी ही फिलिंग वहाँ घटने लगती हैं। इसलिये तो घर में ताजमहल, महाभारत, नटराज इत्यादि चित्र लगाने का मना किया जाता हैं।

दोस्तों जैसे किसी वस्तु को देखे जाने पर बनी फिलिंग की तरंगे हमारी आँखों से ही उस वस्तु इत्यादि पर सम्प्रेषित हो जाती हैं ठीक ऐसे ही हिप्नोटिज्म में आँखों में आँखे डालकर फिलिंग को ट्रांसफर कर सामने वाले को ट्रांसफर कर सामने वाले को प्रोग्राम किया जाता हैं।
माफ़ी चाहता हूँ संसार के हित को ध्यान में रखते हुए मैं इस बारे में आपको ज्यादा नही बता सकता।

तो दोस्तों अब आपको समझ में आ गया होगा की लाफिंग बुद्धा के प्रयोग के पीछे क्या विज्ञान काम करता हैं।

अगले आर्टिकल में अलग-अलग आकृति वाले लाफिंग बुद्धा के प्रयोग पर होने वाले लाभ पर जानकारी प्राप्त करेंगे, और यह भी समझेंगे की लाफिंग बुद्धा को कहाँ रखना चाहिये, किस धातु का होना चाहिए, और इसे उपहार में देना चाहिये या नही।

ज्योतिषीय उपायों के पीछे छुपा विज्ञान...5

ज्योतिषीय उपायों के पीछे छुपा विज्ञान...5

दोस्तों पिछले भागों में मैंने आपको बताया कि कैसे उपायों के द्वारा चुम्बकीय-तरंगों के सहारे व्यक्ति के स्वभाव को परिवर्तित कर समस्याओं का निदान किया जाता हैं।

पिछले पार्ट में मैंने आपको यह भी समझाने का प्रयास किया कि संसार की किसी भी घटना, वस्तु ईत्यादि को देखने से जो फिलिंग बनती हैं वह फिलिंग ही "चुम्बकीय-तरंगे" (मानसिक तरंगे) होती हैं। दोस्तों सभी चौरासी लाख योनियों में सभी जीवों में फिलिंग वाला सिस्टम एक जैसा ही काम करता हैं। अमूमन एक ही घटना को देखने से भले ही उस घटना को अलग-अलग भाषाओं में परिभाषित किया जाता हो, पर फिलिंग सभी की एक ही होगी। जैसे आप अल्लाह कहो, ईश्वर कहो, गॉड कहो या किसी भी नाम के सहारे अपने परमात्मा को पुकारो, पर सभी की फिलिंग एक ही होगी कि हम उस ऊपर वाले को याद कर रहे हैं।

दोस्तों चौरासी लाख योनियों में फिलिंग ही एक मात्र वो भाषा या जरिया है जिसे वो परमात्मा समझता है। मेरी भाषा में कहूँ तो फिलिंग ही इस ब्रम्हांड की सिस्टम लेंग्वेज हैं जिससे सम्पूर्ण ब्रम्हांड संचालित हो रहा हैं। सभी जीवों में पल-पल बन रही उनकी फिलिंग ही उनके भविष्य को प्रोग्राम कर रही होती हैं।

हमारी फिलिंग ही चुम्बकीय-तरंगों के रूप में हमारी आत्मा में निरन्तर रिकॉर्ड होती रहती हैं। आत्मा में जन्म-जन्मान्तरों के डेटा "चुम्बकीय-तरंगों" के रूप में ही Save होते हैं, जिनका निर्माण मन-बुद्धि के तालमेल से शरीर द्वारा ही होता हैं। जन्म से लेकर मत्यु तक लगातार हम जैसा-जैसा फील करते हैं वो फिलिंग आत्मा में "चुम्बकीय-तरंगों" के रूप में Save होती रहती हैं। और यही फिलिंग हमारे भविष्य की प्रोग्रामिंग में अपनी अहम भूमिका निभाती हैं।

उपायों इत्यादि में इसी सिद्धांत का लाभ उठाते हुए आवश्यकतानुसार अलग-अलग कर्मों के द्वारा फिलिंग (मानसिक तरंगे / चुम्बकीय तरंगे) जेनरेट कर परिणामों की प्रोग्रामिंग की जाती हैं।

अगर आज आप इस "फिलिंग" वाले सिद्धांत को समझ जाते हैं तो निश्चित ही आज के बाद आपका भविष्य आपके हाथ में होगा।

मैं आपको कुछ उदाहरण बताता हूँ कि हमारे द्वारा किये गए कर्मों से बनी फिलिंग के द्वारा कैसे हमारे भविष्य की प्रोग्रामिंग होती हैं।

दोस्तों जैसे आपने सामान बेच कर या मेहनत-मजदूरी करके 100 रुपये कमाए, तो इस 100 रूपये को आपका मन, आपकी मेहनत की कमाई से प्राप्त धन के रूप में फील करेगा। मन की फिलिंग इस धन को अपना होने की स्वीकृति देगी, और ऐसा धन भविष्य में आपके सुख पर खर्च होने के लिये ही प्रोग्राम होगा।

पर अगर आपने 100 रूपये कहीं से चुराए हैं, छिने हैं, कामचौरी की हैं, या किसी को धोखा देकर लिये हैं तो ऐसे तरीकों से आये धन को आपका मन चौरी या हराम के धन के रूप में ही फील करेगा। आपका मन इस धन को किसी भी हालत में अपने धन के रूप में स्वीकार नही करेगा। और मन की इसी फिलिंग या ऐसी स्वीकृति के चलते वह धन आपके पास किसी भी हालत में नही टिकेगा। ऐसे धन को मन की स्वीकृति नही होने के कारण इस धन से आपका शारीरिक या मानसिक सुख नही आयेगा, बल्कि ऐसा धन रोग इत्यादि के द्वारा आपकी तिजोरी से बाहर निकल जायेगा।

इन दोनों उदाहरणों में 100 रूपये आपकी जेब में आये, पर अलग-अलग फिलिंग बनने के कारण अलग-अलग परिणामों की प्रोग्रामिंग हुई। अब आप समझ गए होंगे कि मन की फिलिंग ही हमारे भविष्य की प्रोग्रामिंग करती हैं। आपके द्वारा किये गये कर्मो के फल का निर्धारण करने में भगवान का कोई हाथ नही होता। परमात्मा में ने तो सारा का सारा सिस्टम हमारे अंदर ही सेट कर दिया हैं। हमारे द्वारा किये गये कर्मो से बनी फिलिंग ही हमारे भविष्य की प्रोग्रामिंग करती हैं। यह प्रक्रिया जन्म से लेकर मृत्यु तक स्वचलित होती हैं।

ये एक छोटा सा उदाहरण था, पर अगर आप इस फिलिंग वाले  सिद्धांत को समझ गये हैं तो आपको अपने हर कर्म के साथ बनने वाली फिलिंग से अपने भविष्य की प्रोग्रामिंग यानि भविष्य में मिलने वाले परिणामों का ज्ञान हो जायेगा।

अमूमन हर व्यक्ति की फिलिंग उसके प्रारब्ध के अनुसार ही बनती हैं। जैसे कोई व्यक्ति किसी वस्तु को दुगुनी कीमत में बेचता हैं, पर अपने इस कर्म को वो गलत फील करता हैं तो उसके मन के उपरान्त आई रकम उसकी तिजोरी से रोग, शोक या दुःख का रूप लेकर निकल जाएगी। पर इसके बावजूत कोई दूसरा व्यक्ति दुगुनी कीमत में बेचे गये माल की कमाई को अपनी मानसिक बुद्धिबल की कमाई समझ कर फील करता हैं और उस रकम को अपनी पूर्ण स्वीकृति प्रदान करता हैं तो यह धन उसके सुख और ऐश्वर्य में खर्च होता हैं।


दोस्तों एक जैसे कर्म पर दो व्यक्तियों की भिन्न-भिन्न फिलिंग उनके प्रारब्ध के कारण बनती हैं। और मन द्वारा बनी यही अलग-अलग फिलिंग ही एक ही कर्म होने के बावजूत भी भविष्य के अलग-अलग परिणामों को निर्धारित करती हैं।

हैं ना हैरानी की बात...

सीता हरण और रुक्मणी हरण, दोनों कर्म एक से थे, पर दोनों कर्मो के कर्ताओं के भाव अलग-अलग होने से परिणाम भिन्न-भिन्न मिले। रावण ने बुरी फिलिंग के साथ सीता का हरण किया, और श्री कृष्ण ने अच्छी फिलिंग के साथ रुक्मणी का हरण किया। कर्म एक ही था पर दोनों कर्मो में कर्ताओं की फिलिंग अलग-अलग होने से परिणाम भिन्न-भिन्न मिले।

अब आप समझ गये होंगे की हमारी फिलिंग ही हमारे भविष्य को प्रोग्राम करती हैं। और अगर समझ गये हैं तो अभी से अपने सभी कर्मों को अच्छी फिलिंग के साथ सम्पन्न करना प्रारम्भ कर दीजिये। यहीं से ही अच्छे परिणामों की शुरुआत हो जायेगी।

अगले पार्ट में हम ये समझेंगे की फेंगशुई में अलग-अलग आकृति वाले लॉफिंग-बुद्धा का प्रयोग कर कैसी-कैसी फिलिंग जेनरेट कराई जाती हैं, और यह फिलिंग हमे किन-किन परिणामों तक ले जाती हैं।

राधे-राधे...

ज्योतिषीय उपायों के पीछे छुपा विज्ञान...6

ज्योतिषीय उपायों के पीछे छुपा विज्ञान...4

ज्योतिषीय उपायों के पीछे छुपा विज्ञान...4

दोस्तों पिछले भागों में हमने "घोड़े की नाल" और "हाथी दाँत" ईत्यादि उपायों के पीछे छुपे विज्ञान को समझा कि कैसे ऊर्जा-विज्ञान के सिद्धांत के बेहतरीन प्रयोग द्वारा व्यक्ति के स्वभाव को परिवर्तित कर बुरे परिणामो को रोका जाता हैं। दोस्तों सभी ज्योतिषीय इत्यादि उपायों की रचना इसी ऊर्जा-विज्ञान को ध्यान में रखकर की गई हैं।

मित्रों हिन्दू धर्म विश्व का एक मात्र सनातन और पौराणिक धर्म हैं।   पर आवश्यकता, उपयोगिता, भौगोलिक स्थियी और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दार्शनिकों ने समय-समय पर अलग-अलग धर्मो को बना कर उनके नियमो, परम्पराओं और उपायों इत्यादि की रचना की। सभी धर्मों में भिन्न-भिन्न परम्पराओं और उपायों की रचना मनुष्य के कल्याण हेतु ही की गई।

अब फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा के उपाय को ही देख लो, इसमें भी दार्शनिकों द्वारा दर्शन और ऊर्जा-विज्ञान के सिद्धांतो का बेहतरीन प्रयोग कर लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया हैं। लाफिंग बुद्धा का प्रयोग जीवन में खुशहाली लाने का एक बेहतरीन उपाय हैं। आइये लाफिंग बुद्धा में ऊर्जा-विज्ञानं के सिद्धांत का प्रयोग के घर कैसे "सुख-सम्रद्धि" लाई जाती हैं इस रहस्य को समझते हैं।

दोस्तों जैसा की मैं पहले बता चुका हूँ कि उपायों में पदार्थों की ऊर्जा, वातावरण की ऊर्जा, ध्वनि ऊर्जा और मानसिक ऊर्जा की तरंगों की समायोजन कर इनकी रचना की जाती हैं। फेंग शुई  में भी लाफिंग बुद्धा के द्वारा मानसिक तरंगों का निर्माण कर लाभ पहुंचाया जाता हैं।

दोस्तों दर्शन-शास्त्र के अनुसार हम जब भी किसी वस्तु को देखते हैं तो शरीर का सिस्टम उसे स्कैन कर फील करता हैं, यानि मेहसूस करता हैं। संसार के सभी लोगों की भाषाएँ भले ही अलग-अलग हो, पर फिलिंग सभी की एक जैसी ही होती हैं।
जैसे हम आसमान में बादल देखते हैं, तो हमें बादल से जुडी हुई जानकारी की फिलिंग होती हैं, अब भले ही संसार में सैंकड़ो भाषाएँ हो पर बादल को देखते ही संसार के सभी लोगों के मन की फिलिंग एक जैसी ही होगी।
चौरासी लाख योनियों में फिलिंग ही एक मात्र वो भाषा हैं जिसको भगवान समझता हैं या यह ब्रम्हांड समझता हैं। मेरी भाषा में कहूँ तो, फिलिंग ही इस ब्रम्हांड की सिस्टम लेंग्वेज हैं जिसके द्वारा यह सम्पूर्ण ब्रम्हांड संचालित हो रहा हैं।
हमारी फिलिंग ही वो "चुम्बकीय-तरंगे" हैं जिनका निर्माण हमारे शरीर रूपी सिस्टम से मन और बुद्धि के तालमेल से होता हैं। चैरासी लाख योनियों में फिलिंग ही एक मात्र वो कोडिंग लेंग्वेज हैं जिसमे हमारे जन्म-जन्मान्तरों के कर्म रिकॉर्ड होते हैं। और तरंगों के रूप में यही रिकॉर्डेड डेटा हमारे भविष्य की प्रोग्रामिंग भी करते हैं।
दर्शन-शास्त्र के तहत अलग-अलग उपायों के द्वारा इंद्रिय, मन, बुद्धि, आत्मा, परमात्मा के सहारे, फिलिंग को जेनरेट कर भविष्य की प्रोग्रामिंग की जाती हैं।

फेंग-शुई में अलग-अलग आकृति वाले लाफिंग बुद्धा का प्रयोग कर लोगों की भिन्न-भिन्न प्रकार की समस्याओं का निदान किया जाता हैं।

अब अगले आर्टिकल में हम ये समझेंगे की अलग-अलग आकृति वाले लाफिंग बुद्धा के द्वारा कैसी फिलिंग को जेनरेट किया जाता हैं, और वह फिलिंग कैसे हमारे भविष्य को प्रोग्राम करती हैं।

राधे-राधे

ज्योतिषीय उपायों के पीछे छुपा विज्ञान...5

ज्योतिषीय उपायों के पीछे छुपा विज्ञान...3

ज्योतिषीय उपायों के पीछे छुपा विज्ञान...3

मित्रों पिछले पार्ट में हमने साढ़ेसाती में प्रयुक्त "घोड़े की नाल के उपाय" के पीछे के विज्ञान को समझा कि कैसे घोड़े के मन के ऊर्जावान भावों को साढ़ेसाती से पीड़ित जातक के स्वभाव में सक्रिय कर उसकी हिम्मत और आत्मविश्वास को मजबूत किया जाता हैं।

दोस्तों सारा का सारा खेल मन का होता हैं। ग्रह-नक्षत्रों की तरंगों का सीधा प्रभाव हमारे मन पर पड़ता हैं, और इसी प्रभाव के चलते मन में अच्छे-बुरे भाव बनते हैं जिसको हम स्वभाव कहते हैं।  दोस्तों हम हमारे सभी कर्मो का चुनाव हमारे स्वभाव से करते हैं। हमारे हर कर्म के पीछे हमारा भाव जुड़ा होता हैं। मन में जैसा भाव होता हैं वैसा ही फल मिलता हैं। मैं अक्सर कहता हूँ कि हमें भावों का फल मिलता हैं कर्मो का नही, कर्म तो एक साधन हैं फल तक पहुँचने का, बाकी फल का निर्धारण तो भाव पर ही संपन्न हो जाता हैं।

दोस्तों हमारा प्रारब्ध ग्रहों के माध्यम से तरंगों द्वारा हमारे स्वभाव को प्रभावित कर हमें अपने पूर्वनिर्धारित परिणामों तक ले जाता हैं। स्वभाव वो पड़ाव होता हैं जहाँ से हम हमारे परिणामों को पक्का करने की मोहर लगाते हैं। अगर इस पड़ाव पर हम हमारे भावों को बदलने में कामयाब हो जाते हैं तो परिणाम बदल जाते हैं। पर ग्रहों की तरंगों के प्रभाव की जकड़न के चलते स्वभाव को बदलना मनुष्य के बस की बात नही होती।

पर दोस्तों भारतीय दर्शन शास्त्र में उपायों की रचना ऐसे की गई हैं कि बुरे से बुरे आदमी का स्वभाव भी जाने-अनजाने में किये गये उपायों से बदल जाता हैं। और इन उपायों के करने से जैसे ही स्वभाव बदलता हैं तब उसके कर्मो के परिणाम भी बदल जाते हैं।

आइये एक उदाहरण से समझते है कि कैसे ऊर्जा विज्ञान के सिद्धांत द्वारा जातक जे स्वभाव को परिवर्तित कर उसे श्रेष्ठ परिणामों तक पहुँचाया जाता हैं।

दोस्तों अक्सर आपने ज्योतिषियों द्वारा "हाथी-दाँत" धारण करने के उपाय के बारे में सुना होगा। जब कुंडली में राहु विपरीत फल देने वाला होता हैं तब विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिये हाथी दाँत को धारण करने का बोला जाता हैं। अब किताब में लिखा उपाय तो हमे रेडीमेड मिल गया कि राहु जब विपरीत फलदाता हो तब हाथी दाँत धारण करने से लाभ होता हैं, पर इस उपाय के पीछे विज्ञान क्या हैं ??

आइये मैं बताता हूँ आपको,

दोस्तों राहु एक छाया ग्रह हैं, इसका कोई पिंड नही होता। अमूमन कुंडली में जब राहु विपरीत फल देने वाला होता हैं तब इसकी दशा में समस्याएं न जाने कहाँ कहाँ से निकल कर आने लगती हैं। छोटी-छोटी बातों में लोग मीनमेख निकालकर गले पड़ना शुरू हो जाते हैं। ऐसी अनजानी परिस्थितयों से दुःखी और परेशान होकर व्यक्ति अपना मानसिक संतुलन खो बैठता हैं। तब ऐसी स्थति में अनुभवी ज्योतिषी कुंडली का विश्लेषण कर जातक को हाथी दाँत पहनने की सलाह देते हैं। दोस्तों ऐसी स्थति में जब व्यक्ति हाथी दाँत पहनता हैं तब उस हाथी दाँत के धारण करने से धीरे-धीरे व्यक्ति का स्वभाव हाथी जैसा मस्त होने लगता हैं और उसका आत्मविश्वास बढ़ जाता हैं, जिससे उसका मानसिक स्तर सन्तुलित हो जाता हैं। फिर उसके पीछे कितने भी कुत्ते भूसे, उसको कोई फर्क नही पड़ता, वह मस्ती से चलता रहता हैं, और अनजानी समस्याओं का अपने आत्मविश्वास से मुकाबला करता हैं।

दोस्तों इस उपाय में भी ऊर्जा विज्ञान के सिद्धांत के तहत हाथी दाँत के द्वारा हाथी के स्वभाव को व्यक्ति के स्वभाव में सक्रिय कर राहत दी जाती हैं। जैसा की मैं पहले बता चुका हूँ कि हमारे साथ रहने वाली सभी चीजों पर हमारे स्वभाव की तरंगे कॉपी हो जाती हैं। हाथी दाँत भी हाथी के स्वभाव की इन्ही तरंगों से पोषित होता हैं, जिसके चलते इसका प्रयोग किया जाता हैं। इसमें चमत्कार वाली कोई बात नही होती, सब कुछ ऊर्जा विज्ञान होता हैं।

पर इस उपाय को लंबे समय तक भी नही किया जा सकता। राहु की दशा में कुंडली का विश्लेषण कर उपयोगिता के अनुसार ही इसको धारण करने की सलाह दी जाती हैं। अगर बिना आवश्यकता इसे अधिक समय तक कोई धारण करता हैं तो किसी व्यक्ति को इतना मस्त होना भी अच्छा नही होता। इसलिये अनुभवी ज्योतिषी की सलाह लेकर ही उसे धारण करना चाहिये।

दोस्तों उपायों के पीछे छुपे ऐसे रहस्यों को जानकार आप हैरान हो गये होंगे। जब मैंने ऊर्जा के विज्ञान को समझा तब बहुत हैरान हुआ था, और हैरान इस बात पर भी था कि हजारों वर्षों पहले हमारे ऋषि-मुनियों कैसे इन रहस्यों को खोज कर उपायों की रचना की। आज उपायों के पीछे छुपा विज्ञान तो हमारे हाथ लग गया पर हजारों वर्षों बाद आज भी आज तक यह ज्ञात नही हो पाया कि किस विज्ञान की तर्ज पर हमारे ऋषि-मुनियों ने "ग्रह-नक्षत्रों" की स्थतियों को समझकर उससे मनुष्य के भूत-भविष्य की गणना के सूत्र बना लिये। पर मुझे विश्वास हैं कि जिस तरह मुझे उपायों के पीछे छुपे विज्ञान का ज्ञान हुआ हैं उसी मार्ग से ग्रह-नक्षत्रों के इस रहस्य का ज्ञान भी होगा।

दोस्तों इस सफर में आगे बढ़ने से पहले, मैं नमन करता हूँ उन ऋषि-मुनियों को जिन्होंने भारतीय दर्शन शास्त्र के रूप में हमे वो अद्भुद ज्ञान दिया हैं जिससे आज भारतीय हिन्दू समाज सम्पूर्ण विश्व में गौरान्वित हैं।

मुझे गर्व हैं कि मैं हिन्दू हूँ !!

दोस्तों मुझे विश्वास हैं कि उपायों के पीछे छूपा विज्ञान अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा, और जीवन में इस विज्ञान का सही प्रयोग कर आप "सुखी और समृद्ध" जीवन जियेंगे।
अगले पार्ट में फिर एक उपाय पर प्रकाश डालूँगा।

राधे-राधे...

ज्योतिषीय उपायों के पीछे छुपा विज्ञान...4

ज्योतिषीय उपायों के पीछे छुपा विज्ञान...2


ज्योतिषीय उपायों के पीछे छुपा विज्ञान...2

दोस्तों जैसा की पिछले पार्ट में मैंने बताया कि सभी ज्योतिषीय ईत्यादि उपायों के पीछे ब्रम्हांड की एक ही शक्ति काम कर रही हैं। और उसी शक्ति से सम्पूर्ण ब्रम्हांड संचालित हो रहा हैं।
वो शक्ति है "परमात्मा"।
दोस्तों, परमात्मा "ऊर्जा" के रूप में सम्पूर्ण ब्रम्हांड में व्याप्त है। ब्रहमांड की ये शक्ति(ऊर्जा,परमात्मा) ब्रम्हांड के हर कण, वनस्पति, जल, जीव और वायु में भी व्याप्त है।
ज्योतिषीय ईत्यादि उपायों में ब्रम्हांड के इन पदार्थो की उर्जा के साथ मानसिक उर्जा, वातावरण की उर्जा और ध्वनी की उर्जा आदि का विशेष संयोजन कर जातक को श्रेष्ठ परिणामों तक पँहुचाया जाता हैं।

दोस्तों ब्रम्हांड का हर पदार्थ अपने में उस परमात्मा की ऊर्जा समाये रहता हैं। और उपायों में पदार्थो इत्यादि में समाहित उसी ऊर्जा के विज्ञान को समझकर प्रयोग किया जाता हैं। मैं आपको कुछ उपाय और उनके पीछे छूपा विज्ञान बताऊँगा, फिर धीरे-धीरे आपको सभी उपायों के पीछे छुपा विज्ञान समझ में आ जायेगा। और इस विज्ञान के समझ लेने के बाद निश्चित ही आप अपने जीवन में बहुत परिवर्तन करने में सक्षम हो जायेंगे।

साढ़ेसाती में घोड़े की नाल या उसकी अंगूठी का प्रयोग का प्रयोग:-
दोस्तों इस उपाय के द्वारा "ऊर्जा-विज्ञान" के सिद्धांत पर घोड़े के मन के ऊर्जावान भावों का समावेश जातक के स्वभाव में कर दिया जाता हैं, जिसके बाद साढ़ेसाती का दुःख कम नही होता, बल्कि दुःख से मुकाबला करने की शक्ति बढ़ जाती हैं, आत्मविश्वास बढ़ जाता हैं, और जातक बिना दुखी हुए परिस्थितियों का मुकाबला करते हुए आगे बढ़ता रहता हैं।

दोस्तों घोड़े में बहुत ऊर्जा होती हैं, और वो कभी भी थकता नही होता। जब घोड़ा दौड़ता हैं तब उसे अपने लक्ष्य के अलावा कुछ दिखाई नही देता, उसे चाहे कितने भी कौड़े पड़े, पर उसे अपना लक्ष्य ही दीखता है। और वो अपने लक्ष्य को भेद कर ही दम लेता हैं। दोस्तों घोड़े के मन के यही भाव उसमे बैठे परमात्मा रूपी ऊर्जा पर तरंगित होकर, उसके पैर में लगी हुई नाल पर Save हो जाते हैं। और इसी घोड़े की नाल को जब दूकान, ऑफिस या घर के मुख्य दरवाजे पर लगाया जाता हैं तब इसके नीचे से निकलने वाले व्यक्ति के ऑरा से वे तरंगे टकराकर उसमें समाहित हो जाती हैं। इसी के चलते घोड़े के मन वाले ऊर्जावान भाव उस व्यक्ति के स्वभाव में उतर जाते हैं, और उसमे दुखों से मुकाबला करने की हिम्मत और आत्मविश्वास बढ़ जाता हैं। घोड़े की नाल की अँगूठी में भी यही सिद्धांत काम करता हैं।

आइये इस सिद्धांत में छुपे विज्ञान को और गहराई से समझते हैं।

दोस्तों परमात्मा "ऊर्जा" के रूप में सभी जीवों में व्याप्त हैं। जैसे एक कम्प्यूटर में बिजली के तार से ऊर्जा दी जाती हैं, और वह ऊर्जा पूरे कम्प्यूटर सिस्टम में बहने लगती हैं। कम्प्यूटर में बहती यह ऊर्जा आगे चलकर ऑपरेटर के द्वारा संचालित होकर अलग-अलग प्रोग्राम यानि सॉफ्टवेयर का रूप लेती हैं। अब ऑपरेटर अच्छा सॉफ्टवेयर बनाये या बुरा, ऊर्जा को उससे कोई मतलब नही। यानि ऑपरेटर वाइरस बनाये या एंटी वायरस, ऊर्जा को इससे कोई मतलब नही। पर हाँ बिना ऊर्जा के ये सब बनाना सम्भव भी नही, इन सभी को डेवलप करने के लिये ऊर्जा जरुरी हैं, और ऊर्जा को अलग-अलग प्रोग्रामों में तब्दील करने के लिये कम्प्यूटर सिस्टम भी जरुरी हैं। दोनों एक दूसरे के बिना कुछ नही।

हमारा शरीर भी कम्प्यूटर सिस्टम जैसा ही काम करता है, जिसमे परमात्मा ऊर्जा के रूप में पूरे शरीर व्याप्त होता हैं। हमारा मन ऑपरेटर होता हैं जिसपर बनने वाले विचार उसी परमात्मा की ऊर्जा पर तरंगित होकर आगे बढ़ते हैं। मन तक ऊर्जा निर्गुण होती हैं, पर मन में प्रवेश करते ही ऊर्जा मन के अनुरूप अच्छी-बुरी हो जाती हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक यह ऊर्जा निरन्तर मन की हर फिलिंग को अपने ऊपर Save कर हमारे ऑरा में स्टोर होती रहती हैं। और इन्ही तरंगों में समाहित जानकारी के आधार पर सिस्टम हमारे भविष्य और अगले जन्म की दिशा को तय करता हैं। कुल मिलाकर हमारा "मन" परमात्मा रुपी ऊर्जा को दिशा प्रदान करता हैं, मन ही परमात्मा की ऊर्जा को अच्छा या बुरा गुण प्रदान करता हैं।

दोस्तों हमारे ऑरा में तरंगों पर सवार हमारे मन के भाव, हमारे साथ रहने वाली वस्तुओं पर भी तरंगित(Copy) हो जाते हैं। जैसे घड़ी, मोबाइल, पैन, चश्मा, कपड़े या हमारे द्वारा प्रयोग किये जा रहे वाहन ईत्यादि सभी पर हमारे स्वभाव की तरंगें Copy हो जाती हैं। इसलिये तांत्रिक प्रयोगों में लक्ष्य के कपड़े ईत्यादि का प्रयोग कर उसे हानि पंहुचाई जाती हैं। जब कोई व्यक्ति हमारे प्रयोग की हुई वस्तुओं का जब कोई प्रयोग करता हैं तब उसके ऑरा में हमारे स्वभाव की तरंगें मिश्रित होकर सक्रिय होने लगती हैं। साढ़ेसाती में विज्ञान के इसी नियम को ध्यान में रखते हुए घोड़े की नाल या उससे बनी अँगूठी पहनने का उपाय बताया जाता हैं।

अक्सर कुछ लोग किन्ही दूसरों के प्रयोग की हुई पुरानी वस्तुएं काम में लेते हैं या खरीदते हैं, जैसे मोबाईल, टेलीविजन, पर्स, वाहन, कपड़े, फर्नीचर इत्यादि या जो भी वस्तु हम दूसरों के काम में ली हुई खरीदते हैं, तब उन लोगों की चुम्बकीय तरंगे भी उन वस्तुओं के साथ आ जाती हैं। दोस्तों ऑरा विज्ञान को समझने के बाद आपको उन्ही लोगों के प्रयोग की हुई वस्तुएं काम में लेनी चाहिये जो स्वभाव से अच्छे और संपन्न परिवार से हो, पर जिन लोगों का स्वभाव अच्छा न हो जो चरित्र हिन् हो, ऐसे लोगो द्वारा प्रयोग की हुई वस्तुएँ कभी काम में नही लेनी चाहिये।

दोस्तों सारा का सारा "ऊर्जा" और "मन" का खेल होता हैं। बिना ऊर्जा के शरीर कुछ काम का नही, और बिना शरीर के ऊर्जा का कोई रोल नही।

भारतीय दर्शन शास्त्र में बताई गई सभी बातें, उपाय, जप, व्रत, दान, धर्म, पूजा, पाठ, आरतियां, स्तुति, मंत्र, तंत्र, यंत्र इत्यादि और भी जितनी भी बातें हैं उन सभी के गर्भ में ऊर्जा के यही सिद्धांत छुपे हुए हैं।

दोस्तों सफर जारी रहेगा, आगे हम और उपायों की चर्चा करेंगे।

राधे-राधे...

ज्योतिषीय उपायों के पीछे छुपा विज्ञान...1

ज्योतिषीय उपायों के पीछे छुपा विज्ञान...1

दोस्तों आजकल अक्सर देखते हैं कि ज्योतिषी लोग से तरह-तरह के उपाय करवाते हैं। तंत्र, मंत्र, यंत्र, रत्न का उपाय तो आम तौर पर होता ही हैं, पर उसके बावजूत हाथी-दांत धारण करने का उपाय, सूअर के दांत का उपाय, शेर का नाखून, लोमड़ी की पूँछ, बिल्ली की पूँछ, घोड़े की नाल, हत्था जोड़ी, नदी में कोयले बहाना, सिक्के बहाना इत्यादि ऐसे-वैसे हजारों तरह के उपाय बताये जाते हैं।

दोस्तों सच माने तो उपायों के पीछे छूपे विज्ञान का ज्ञान स्वयं उस ज्योतिषी को भी नही होता, बस किताब में लिखा ज्ञान पढ़कर बता दिया जाता हैं। पर ऐसा भी नही हैं कि सभी ज्योतिषी ऐसे ही हैं, अनुभवी ज्योतिषियों की भी कमी नही, पर कलयुग के चलते पाखंडी ज्योतिषियों और गुरुओं का प्रचलन आजकल कुछ ज्यादा ही बढ़ गया हैं।

पर चलो जो भी हो रहा हैं वो अपनी जगह सही भी हैं। सभी लोग अपना-अपना अभिनय अदा कर रहे हैं। सारा का सारा सिस्टम के अनुसार ही हो रहा हैं। जहाँ तक मैं समझता हूँ कि जब तक जातक का समय सही नही आता या उसका अहंकार नही मिटता तब तक वह ऐसे पाखंडी ज्योतिषीयों के सम्पर्क में आता हैं और उनमें अपना समय और पैसा खर्च करता हैं। पर जब उसका समय अच्छा आता हैं या बुरे समय के बावजूत उसमे अहंकार समाप्त होकर समर्पण का भाव आ जाता हैं तब वह जातक किसी अनुभवी ज्योतिषी के पास पहुँचकर मार्गदर्शन प्राप्त कर अपना उद्धार करता हैं। दोस्तों ज्योतिषी तो मात्र निमित्त बनता हैं, पर जातक का कल्याण तो स्वयं उसके भावों से ही सम्भव होता हैं। जो जैसे भाव से समाधान चाहता हैं वो वैसे ही ज्योतिषी के पास वह पहुँच जाता हैं।

वैसे मैं बात कर रहा था उपायों के पीछे छुपे उसके विज्ञान की।

दोस्तों ज्योतिष ईत्यादि शास्त्रों में बताये गये सभी उपायों के पीछे कोई न कोई विज्ञान काम कर रहा होता हैं, संसार में चमत्कार नाम की कोई चीज नही। बस जिसे विज्ञान का पता होता हैं उसे लोग चमत्कारी कहते हैं। दोस्तों समस्त ब्रहमांड एक ही शक्ति से संचालित हो रहा है, और वो शक्ति हैं "परमात्मा"। और परमात्मा ही "ऊर्जा" के रूप में सम्पूर्ण ब्रम्हांड में व्याप्त है। ब्रहमांड की ये शक्ति ब्रम्हांड के हर कण, वनस्पति, जल, जीव और वायु में भी व्याप्त है। एक ज्योतिषी उपायों में ब्रम्हांड के इन पदार्थो की उर्जा के साथ मानसिक उर्जा, वातावरण की उर्जा और ध्वनी की उर्जा आदि का विशेष संयोजन कर जातक को श्रेष्ठ परिणामों तक पँहुचाता हैं।

दोस्तों ब्रम्हांड का हर पदार्थ अपने में उस परमात्मा की ऊर्जा समाये रहता हैं। और उपायों में पदार्थो इत्यादि में समाहित उसी ऊर्जा के विज्ञान को समझकर प्रयोग किया जाता हैं। मैं आपको कुछ उपाय और उनके पीछे छूपा विज्ञान बताऊँगा, फिर धीरे-धीरे आपको सभी उपायों के पीछे छुपा विज्ञान समझ में आ जायेगा। और इस विज्ञान के समझ लेने के बाद निश्चित ही आप अपने जीवन में बहुत परिवर्तन करने में सक्षम हो जायेंगे।

इन्तजार कीजिये अगले पार्ट का...

राधे-राधे...