मित्रों "जीवन-दर्शन" के इस सफर में आपका हार्दिक स्वागत हैं। अपने जीवन के आज तक के सफ़र में मैंने जो दर्शन किया हैं, जो समझा हैं, जिस सत्य को पहचाना हैं, वो आप भी जाने ऐसा एक प्रयास है मेरा। मित्रों पेशे से मैं एक व्यापारी हूँ, पर बचपन से ही खोजी प्रवर्ति का रहा हूँ। ईश्वर के नियमों और सिद्धांतो को समझने के लिये मैंने धार्मिक ग्रंथो के साथ-साथ भूत-भविष्य को जानने वाले हस्त-रेखा, ज्योतिष शास्त्र इत्यादि और इनसे सम्बंधित विषयों का भी अध्ययन किया हैं। पर फिर भी मुझे इनसे कोई संतुष्टि नही मिली। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा सब-कुछ जानने के बाद भी एक अधूरा सा पन महसूस होता था। ऐसे में सत्य की खोज करते-करते ध्यान और दर्शन-शास्त्र से जुड़ गया। यहाँ मैंने ईश्वर के अनेक नियमों को जाना, पर फिर भी जब तक उसको ना पा लूँ तब तक अधूरा ही हूँ।
मित्रों सत्य की खोज और "जीवन" के वास्तविक स्वरुप को समझने की कला ही "दर्शन" हैं। जो व्यक्ति ज्ञान को प्राप्त करने तथा नई-नई बातों और रहस्यों को जानने में रूचि रखता हैं, और फिर भी उसकी जिज्ञासा शांत नही होती, वो दार्शनिक कहलाता हैं। दर्शन का आरम्भ जिज्ञासा से होता हैं। बिना ईच्छा या जिज्ञासा के ज्ञान संभव नहीं। जीवन क्या हैं, आत्मा क्या हैं, परमात्मा क्या हैं, जीवन का आदि अंत सत्य क्या हैं? यही दर्शन का विषय हैं।
राधे-राधे...

21 नवंबर 2017

Sixth Sense-19

Sixth Sense-19

मित्रों Sixth Sense के पिछले पार्ट में मैंने कुछ ऐसी बातों पर जिक्र किया जो बड़ी हैरान कर देने वाली थी। जैसे कि ईश्वर का कोई दखल नही हमारे सुखी या दुखी होने में, ईश्वर का कोई दखल नहीं हमारे जन्म या "जन्म-पत्री" के ग्रह-नक्षत्र निर्धारण में। और मित्रों ये ही नही में तो इतना भी कहता हूँ कि हमारे द्वारा किये गए कर्मो के पाप-पुण्य होने का निर्धारण भी हम ही करते हैं, कि ये पाप हैं और ये पुण्य हैं, ईश्वर का तो इसमें भी कोई दखल नहीं होता। सारी की सारी प्लानिंग हमारी ही हैं, सारी की सारी प्रोग्रामिंग हमारी ही हैं। इस ब्रम्हांड में सभी-कुछ परफेक्ट नियमों के आधार पर ही संपन्न हो रहा हैं।

आइये इस रहस्य से पर्दा हटाता हूँ।

मित्रों आज तक हम सब ये सुनते आये हैं कि मरने के बाद स्वर्ग में बैठे कोई "चित्रगुप्त" जी हमारे कर्मों का लेखा-जोखा करके ये तय करेंगे की हमने क्या पाप किये हैं और क्या पुण्य किये हैं। और उसी के अनुसार वे हमारे अगले जन्म की ग्रह-दशा या दिशा तय करेंगे। और शास्त्रों में भी कुछ ऐसा ही बताया गया हैं।

मित्रों सच्चाई तो ये हैं कि स्वर्ग में "चित्रगुप्त" नाम का ऐसा कोई अधिकारी हैं ही नही। तो क्या सभी शास्त्र झूठे हैं ? नही बिल्कुल नहीं, शास्त्रों में कुछ भी गलत नही लिखा हैं... बस फर्क इतना ही हैं कि शास्त्रों के श्लोको का अनुवाद, अनुवादकर्ताओ ने अपनी-अपनी शब्दावली में प्रस्तुत किया हैं।

मित्रों अपने जीवन पर थोडा गहराई में जाकर "ध्यान" दीजिये, और देखिये... कि कोई ऐसा हैं... जो जन्म से लेकर मृत्यु तक आपके साथ हैं, वो हर-पल, सोते-जागते, उठते-बैठते, हर-पल आपके साथ हैं। आप सो जाते हो फिर भी वो जाग रहा होता हैं।
जो निरन्तर आपको और आपके कर्मों को देख रहा हैं।
जो जन्मों-जन्मों से आपके साथ हैं।
आखिर कौन हैं वो ???
मित्रों वो और कोई नही...
आपका "अंतर्मन" हैं...
बचपन से लेकर अब तक आपका अंतर्मन आपकी सारी बातों को जानता हैं, आपके सारे कर्मों को जानता हैं, आपके सारे अच्छे-बुरे कर्मो का लेखा-जोखा इसी अंतर्मन के पास हैं। मित्रों बचपन से लेकर मृत्यु तक आपका मन पल-पल की रिकॉर्डिंग कर रहा होता हैं। और ये ही नही आपका हर कर्म... मन की मैमोरी में उस कर्म को "चित्रों" साथ... उस कर्म से जुड़ीं उसकी भावना (फिलिंग) के साथ Save कर रहा होता हैं। आपने आज तक जो पाप किया हैं वो आपके मन को पता हैं। आपने जो पुण्य किये वो आपके मन को पता हैं। आपके जीवन की हर घटना की जानकारी और उससे सम्बंधित बने भाव का हर-पल आपका मन रिकॉर्ड कर रहा होता हैं। और....
मरणोंपरान्त आपके मन में रिकॉर्ड इन्ही ""गुप्तचित्रों"" और इनके साथ जुडी भावनाओं (फिलिंग) के आधार पर ही आपके अगले जन्म का निर्धारण आपके द्वारा ही हो जाता हैं। मृत्यु के समय इस जन्म में बने सभी भावों के अनुसार उनके फलों को अगले जन्म में ट्रांसफर कर दिया जाता हैं। मित्रों सारा का सारा कंप्यूटर सिस्टम आपमें ही सेट हैं। सब का सब एक निश्चित प्रोग्रामिंग के तहत संपन्न होता जाता हैं। आप क्या सोचते हो कंप्यूटर आप ही बना सकते हो ? कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सिर्फ मनुष्य को ही आती हैं। अरे कंप्यूटर... इंसान ने बनाया और इंसान को भगवान् ने बनाया, तो इंसान को बनाने वाला भगवान् क्या प्रोग्रामिंग नही समझता ? हा हा हा...

मित्रों स्वर्ग में बैठा ये ""चित्रगुप्त"" और कोई नही... बल्कि जन्म से लेकर मृत्यु तक... आपके अंतर्मन में रिकॉर्ड हुए इन "गुप्तचित्रों" को हीं "चित्रगुप्त" कहा गया हैं। और इन्ही गुप्तचित्रों के साथ-साथ हमारे पाप-पुण्य का भी ब्यौरा जुड़ा होता हैं जो हमारे द्वारा ही डाला होता हैं। भाई आप जो भी कर्म कर रहे हो वो आपको पता है कि कोनसा पाप हैं और कोनसा पुण्य हैं। जैसे आप झूठ बोल रहे हो या चोरी कर रहे हो.. तो आपके मन को पता है की आप ये पाप कर रहे हो। बस फिर क्या सिस्टम हमारे द्वारा ही फीड किये हुए पाप-पुण्य का आंकलन कर अगली दिशा तय कर देता हैं।

मित्रों गीता के आँठवे अध्याय के छटे श्लोक में देखो क्या लिखा हैं। हालाँकि मुझे संस्कृत नही आती हैं पर गीता पढ़ते समय मैं उसके हिंदी में दिये अनुवाद को गहराई में जाकर समझने का प्रयास करता हूँ।

यं यं वापि स्मरन्भावं त्यजत्यन्ते कलेवरम्।
तं तमेवैति कौन्तेय सदा तद्भावभावितः॥८- ६॥

इसका अर्थ हैं कि मनुष्य अपने जीवन के अंतकाल में अपने मन में जिस-जिस भी भाव का स्मरण करता हुआ शरीर त्याग करता है वह उस उसको ही प्राप्त होता है क्योंकि वो सदा उसी भाव से भावित है।


यानी मरते समय हमारे मन में अलग-अलग विषयों के प्रति जैसा-जैसा भाव होता हैं उन्ही भावों के अनुसार अगले जन्म में हम उसी को प्राप्त होते हैं। जैसे मरते समय किसी व्यक्ति के अंतर्मन में संतान के प्रति ऐसा भाव बन जाये की "सन्तान ना होती तो अच्छा होता" तो उसके इसी भाव के अनुसार ""जन्मपत्री"" के पंचम भाव से पीड़ित वाली ग्रह-स्तिथि में जन्म दे दिया जाता हैं। और अगले जन्म में उसके सन्तान का अभाव रहता हैं, क्योकि मरते समय उसका सन्तान न होने का भाव बन गया। और अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे की सन्तान को देखकर मन मैं ऐसा भाव बना लें की मुझे अगले जन्म में ऐसी आज्ञाकारी सन्तान मिले तो अगले जन्म में उसे भावानुसार वैसी ही संतान सन्तान का सुख मिलता हैं।

मित्रों मैंने मात्र एक छोटा सा उदाहरण प्रस्तुत किया हैं। अगला जन्म और जन्मपत्री के ग्रह-नक्षत्रों का चुनाव मात्र एक संतान के विषय भाव से संपन्न नही होता बल्कि मरते समय उसके अंतर्मन में जीवन के अनुभव से जिस-जिस विषय के प्रति जैसा-जैसा भाव बनता हैं उन सभी भावों के अंत में जो फल निकलता हैं उसी के अनुसार परफेक्ट नियमों के आधार पर जातक स्वयं अपनी जन्मकालीन "ग्रह-नक्षत्र" स्तथि का चुनाव कर सटीक समय पर उस जगह जन्म लेता हैं जो उसका भाव होता हैं। मित्रों इन जन्मकालीन "ग्रह-नक्षत्र" स्तथि के चुनाव में ईश्वर का कोई दखल नही होता हैं, ये सब का सब सिस्टम और नियमों के मुताबिक़ ही संपन्न होता हैं।

(मित्रों एक बात ध्यान रखे, यहाँ संतान सम्बंधी मैंने मात्र एक छोटा सा उदाहरण प्रस्तुत किया हैं, पर इसके अलावा और भी बहुत से कारण होते हैं जिनसे संतान का अभाव रह सकता हैं। आगे आने वाले भागों में हम उनकी भी चर्चा करेंगे।)

मित्रों मेरे शब्दों में कहूँ तो मन की माया बड़ी निराली हैं, मन ऊर्जावान हैं, और इसका ध्यान जिस और होता हैं ऊर्जा का प्रवाह भी उधर ही हो जाता हैं। संसार में जो भी कुछ घटित हो रहा हैं उसका मूल कारण हमारा ""ध्यान"" हैं, इसकी भी चर्चा हम आने वाले भागों में करेंगे।

मित्रों अब तो आपको समझ में आ गया होगा की हमारे जन्म और जन्मपत्री के निर्धारण में ईश्वर का कोई दखल नही होता... सबकुछ हमारे ही द्वारा संपन्न होता हैं। अगले पार्ट में इस बारे में हम और चर्चा करेंगे जिसमे पाप-पुण्य का निर्धारण हमारे द्वारा कैसे होता हैं, और जन्मकालीन ग्रहों का या पिछले जन्म के भावों का कैसा प्रभाव इस जन्म में होता हैं, और किन उपायों से उन पिछले जन्म के बुरे भावों के प्रभाव को काटा जा सकता हैं, या ज्योतिष की भाषा में कैसे ग्रहों के बुरे प्रभाव से मुक्त हुआ जा सकता हैं।

राधे-राधे...